24 सितंबर 2025 को लेह, लद्दाख में लद्दाख को पूर्ण राज्य बनाने और संवैधानिक सुरक्षा (Sixth Schedule) देने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू हुए।
🔹 यह आंदोलन पहले शांतिपूर्ण विरोध, भूख हड़ताल और धरने के रूप में चल रहा था, लेकिन बाद में हिंसक मोड़ ले लिया। विपक्षियों और युवाओं ने पुलिस/सीआरपीएफ पर पत्थरबाजी, वाहनों में आग और स्थानीय BJP कार्यालय को जलाया।आक्रामक भीड़ को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को टियर गैस, बैटन चार्ज और गोलियों का इस्तेमाल करना पड़ा, जिसके चलते कई लोग घायल हुए। कुछ समाचारों के अनुसार कम से कम 4 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हुए जब पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई।
प्रशासन ने लेह में कर्फ्यू लागू किया, पांच से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगाई, और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।
प्रदर्शन का कारण
लद्दाख के लोग मुख्य रूप से ये मांग रहे हैं:
लद्दाख को भारत का पूर्ण राज्य बनाया जाए।
स्थानीय रोजगार और आरक्षण के अधिकार सुनिश्चित हों।
राजनीतिक प्रतिनिधित्व (जैसे दो लोकसभा सीटें) और स्थानीय स्वशासन मजबूत हो।